संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में यह महत्वपूर्ण भूमिका कर सकता है।मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें वार्षिक अधिवेशन को हिन्दी में संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि पूरी और समग्र जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर, विचार और कर्म, संयम और उपलब्धि तथा मानव और प्रकृति को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि योग परिवर्तन लाता है और यह जलवायु पविर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की दिशा में बढ़ना चाहिए। (वार्ता)