देश की शान हर महिला हॉकी खिलाड़ी बहनो को महिला एशिया हॉकी कप जितने पर Indian Youth Club (भारतीय युवा संगठन) की ऒर से ढेरों बधाईया व् मुबारकबाद |

भारतीय महिला हॉकी टीम ने लंबे समय के बाद एशिया कप का खिताब जीता है। इससे पहले वर्ष 2004 में जापान को हराकर महिला टीम ने ये उपलब्धि हासिल की थी। दिल्ली में हुए इस मुकाबले में भारत ने जापान को हराया था। वहीं इस वर्ष हुए एशिया कप में साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर रहा। साउथ कोरिया ने जापान को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

काकामिगरहा (जापान)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में चीन को 5-4 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही भारती महिला हॉकी टीम ने अगले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। इस मैच में हार-जीत का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ।

खेल खत्म होने तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर थी। भारत की तरफ से 25वें मिनट में नवजोत कौर ने गोल दागा। वहीं खेल के 47वें मिनट में चीन की टिनटियन लुओ ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 कर दी। इसके बाद खेल के खत्म होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। पिछले महीने भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी एशिया कप का खिताब जीता था और इसके ठीक बाद महिलाओँ की टीम ने भी ये कमाल कर दिया।