15 अगस्त 2016 को INDIAN YOUTH CLUB (भारतीय युवा संगठन ) आज़ादी के इस पर्व पर अम्बाला (हरियाणा ) में एक बहुत बड़ा युवा महोत्सव का आयोजन कर रहा है ! जो की समाज में युवावो को अपनी जिम्मेदारी और संकल्प से अवगत करवाएगा ! Stop blaming start to take responsibility दोष देना बंद करो जिम्मेदारी लेना शुरू करो ! अब की बार इस महान पर्व पर यह विषय मुख्य मुद्दा होगा ! अपने देश से प्रेम, उसके प्रति निष्ठा, देशवासी होने का स्वाभिमान, बलिदान की भावना, राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की चाह – जैसे गुणों की हमारे देश को आज बहुत आवश्यकता है। यदि भारतीय समाज में कोई दोष है, तो वह यह है कि ‘हम सब और सब कुछ हैं, लेकिन भारतीय नहीं। हमारी भाषा, व्यवहार और आचार-विचार में पूरी सच्ची भारतीयता नहीं है। भौतिक स्वार्थों ने हमारी सोच पर परदा डाल दिया है। स्वार्थ सिद्धि के लिए हम कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं। भारतीय समाज में बढ़ रही सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराइयां, राजनीतिक दलों की बढ़ती संख्या, बढ़ता स्वार्थ, जनसाधारण में फैलता भ्रष्टाचार और धर्म, जाति, भाषा आदि के नाम पर होने वाली हिंसा देश को खोखला कर रही है। आज इन सबको रोकना बहुत जरुरी है !अब देश की बिगड़ती दशा को सुधारने के लिए जरूरत है कि युवा आगे आएं। क्योंकि किसी भी आंदोलन की सफलता नई पीढ़ी पर निर्भर करती है, युवाओं में जोश, उत्साह, आत्मविश्वास, बलिदान की भावना और दृढ़ निश्चय जैसे गुण होते हैं जो आंदोलन की सफलता के लिए जरूरी है। आज एक ऐसे निर्णय लेने की जरूरत है कि देश गर्त में जाने की बजाए फिर से विश्वगुरु या महाशक्ति बन सके। इस पर्व पर यह विषय मुख्य होगा !आप सभी का हार्दिक स्वागत है ! धन्यवाद! जय हिन्द……. जय भारत…….