महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा की सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और देर रात तक सभी परिणाम प्राप्‍त हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा 122 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में तो उभरी है, लेकिन जादुई आंकड़े से अभी काफी दूर दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में भाजपा ने 122 सीटें जीतकर कमाल का प्रदर्शन किया है। शिवसेना 63 सीटें जीतने में कामयाब हुई है,जबकि कांग्रेस को 42 सीटें ही मिली हैं। शरद पंवाार की राकांपा ने 41 सीटों पर बाजी मारी है।